लखीसराय: भीषण गर्मी में कजरा व पीरी बाजार में प्याऊ की व्यवस्था नदारद, लोगों को हो रही भारी परेशानी
भागलपुर, अप्रैल 15 -- कजरा से वैदेही शरण की रिपोर्ट भीषण गर्मी के बीच कजरा एवं पीरी बाजार में प्याऊ की व्यवस्था नहीं होने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बाजार करने आने वाले ग्रामीण एवं राहगीर तेज धूप में पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। दोपहर के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब तापमान अपने चरम पर होता है। इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बाजार में कहीं भी मुफ्त पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरन पैसे खर्च कर बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में यहां प्याऊ की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस बार अब तक कोई पहल नहीं की गई है। इससे आमजन में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने प्रशासन से अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.