भागलपुर, अप्रैल 29 -- लखीसराय से मनोज कुमार की रिपोर्ट: एक ओर आसमान से बरसती आग जैसी गर्मी और दूसरी ओर नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बढ़ते मच्छरों का प्रकोप ने शहरवासी कों परेशान कर दिया है।नगर परिषद क्षेत्र निवासी इन दिनों दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं। शहर के मुख्य बाजारों से लेकर गली मोहल्लों तक मच्छरों का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का दिन का चैन और रात की नींद हराम हो गई है। आलम यह है कि जलजमाव और नाले की समुचित साफ-सफाई नही होने के कारण नाले से सड़ांध बदबू निकल रहे हैं और नाले के गाद और नाले में जमा पानी से मच्छर पनप रहे हैं। नाले में फैली गंदगी और मच्छरों ने नगर प्रशासन के स्वच्छता के दावों की पोल खोलकर रख दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.