भागलपुर, अप्रैल 24 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: शहर के नया बाजार स्थित तैलिक साहू समाज धर्मशाला में गुरुवार की रात को भामाशाह जयंती को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविंद्र साह ने की। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष 10 मई को भामाशाह जयंती को पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि 10 मई को बाजार समिति परिसर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। इस शोभायात्रा में आकर्षक ढोल-नगाड़े, घोड़े और पारंपरिक सजावट शामिल होंगे, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- तैलिक साहू समाज ने मनाई भामाशाह की जयंती आयोजन में जिले भर से भामाशाह के अनुयायी और समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।...