भागलपुर, अप्रैल 30 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय। नया बाजार स्थित भामाशाह पार्क में बुधवार की देर संध्या दानवीर भामाशाह की जन्मजयंती बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्री संयुक्त समिति एवं लखीसराय बाजार के वैश्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्यान्न व्यवसायिक संघ के सचिव सह संयुक्त समिति के उपाध्यक्ष अनिल कुमार साहू ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने दानवीर भामाशाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने अपना संपूर्ण धन राष्ट्र रक्षा के लिए महाराणा प्रताप को समर्पित कर दिया। यह भी पढ़ें- भामाशाह जयंती पर त्याग व राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प उन्होंने...