लखीसराय: भागलपुर में लाखों के गबन के बाद पूरे बिहार में शिक्षकों के वेतन की होगी जांच
भागलपुर, अक्टूबर 12 -- कजरा से मनीष की रिपोर्ट भागलपुर में फर्जी शिक्षिका 'तनुश्री' के नाम पर 98.12 लाख रुपये के कथित गबन का मामला सामने आने के बाद बिहार सरकार के वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन और भत्तों की शत-प्रतिशत जांच का निर्देश दिया है। जारी पत्र में अगले माह के वेतन भुगतान से पहले जांच पूरी करने को कहा गया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजे पत्र में कहा है कि वेतन भुगतान से संबंधित आंकड़ों की प्रारंभिक जांच में कई विसंगतियां सामने आई हैं। इसके मद्देनजर मुख्यालय सहित सभी स्तरों पर वेतन एवं भत्तों का सत्यापन वरिष्ठ पदाधिकारियों की निगरानी में कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- बिहार में टीचरों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी उजागर, जांच के आदेश; अफसरों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.