भागलपुर, अप्रैल 24 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: जिले में प्रशासन और बिहार सरकार की सख्ती के बावजूद तेज आवाज में डीजे बजाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन दिनों शादी-विवाह का मौसम होने के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिना लाइसेंस और नियमों की अनदेखी करते हुए डीजे का इस्तेमाल खुलेआम किया जा रहा है। तेज और कर्कश ध्वनि के कारण खासकर रात के समय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात तक बजने वाले डीजे के कारण उनकी नींद प्रभावित हो रही है। बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों और छोटे बच्चों को इससे सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। कई लोगों ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण के कारण मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.