लखीसराय: बेतरतीब टोटो संचालन से शहर में बढ़ी जाम की समस्या
भागलपुर, मई 30 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट शहर में इन दिनों बढ़ते वाहनों के दबाव और टोटो चालकों की मनमानी के कारण जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर टोटो चालकों द्वारा जहां-तहां वाहन रोककर सवारी चढ़ाने-उतारने तथा सामान लोडिंग-अनलोडिंग किए जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसका खामियाजा आम लोगों, नौकरीपेशा कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले टोटो मुख्य रूप से यात्रियों के आवागमन के लिए उपयोग किए जाते थे, लेकिन अब बड़ी संख्या में इन वाहनों का इस्तेमाल सामान ढुलाई के लिए भी किया जा रहा है। चालक सड़क किनारे या कई बार सड़क के बीच में ही वाहन खड़ा कर सामान चढ़ाने और उतारने लगते हैं। इसी प्रकार सवारी बैठाने और उतारने के लिए भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.