लखीसराय: बेटी की होनी थी शादी, घर में रखे लाखों की नकदी व जेवरात की चोरी
भागलपुर, जून 20 -- सूर्यगढ़ा से राजेंद्र राज की रिपोर्ट थानाक्षेत्र के टोरलपुर पंचायत के निस्ता गांव के वार्ड संख्या 8 में शुक्रवार की रात में अज्ञात चोरों के द्वारा ग्रामीण सीताराम यादव के पुत्र मंटू यादव के घर में करीब चौदह लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली गई। अज्ञात चोरों ने घर के बक्शे, अटैची में रखे नकद तथा सोने के जेवर की चोरी कर ली। ग्रामीणों के अनुसार निस्ता गांव निवासी स्वर्गीय सीताराम यादव के पुत्र मंटू यादव दिल्ली में मजदूरी का कार्य करते हैं। वे गांव में नहीं थे। उनके घर में पत्नी और बच्चे मौजूद थे। बताया गया कि परिवार के सदस्य घर एवं बरामदे के दरवाजे को चारों ओर से बंद कर आंगन में सोए हुए थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर घर में घुस गया और लगभग चार लाख रुपये नकद, 10 भरी सोने-चांदी के जेवरात समेत दो बक्से, एक अटैची और शैक्षणि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.