भागलपुर, जुलाई 26 -- बड़हिया, लखीसराय से मनीष कुमार सिन्हा की रिपोर्ट बड़हिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत कल्याणपुर गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित वृद्ध दंपति सदमे में हैं। मामले को लेकर बड़हिया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित के अनुसार घटना की रात उनके दोनों पुत्री एवं पुत्र पढ़ाई के सिलसिले में गांव से बाहर थे। घर में केवल वृद्ध पति-पत्नी ही मौजूद थे और एक कमरे में सो रहे थे, जबकि बगल के दो कमरों में ताला लगा था। सुबह नींद खुलने पर पत्नी ने घर का दरवाजा खुला देखा। आशंका होने पर जब दोनों अंदर पहुंचे तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी भी खुली मिली। आवेदन में बताया गया है कि अलमारी में बेटी की शाद...