भागलपुर, मार्च 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित विकास मेला में शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर सिक्कों एवं डाक टिकटों की अनोखी प्रदर्शनी लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस प्रदर्शनी का अवलोकन जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल ने किया। प्रदर्शनी में देश-विदेश के विभिन्न कालखंडों के दुर्लभ सिक्के और ऐतिहासिक डाक टिकटों को सजाकर प्रस्तुत किया गया था, जिससे दर्शकों को भारत के इतिहास, संस्कृति और डाक व्यवस्था की विकास यात्रा को समझने का अवसर मिला। जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से छात्रों और युवाओं में इतिहास के प्रति रुचि बढ़ती है। विधायक रामानंद मंडल ने भी स्टॉल का निरीक्षण करते हुए प्रदर्शनी को ज्ञानवर्धक बताया और कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षा के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.