लखीसराय: बिना मिट्टी के भी घर में लहलहाएंगे पौधे, पानी में उगाएं ये सात हरित साथी
भागलपुर, जून 19 -- कजरा से वैदेही शरण की रिपोर्ट: घर को हरा-भरा और आकर्षक बनाने के लिए अब बड़े बगीचे या अधिक स्थान की आवश्यकता नहीं है। ऐसे कई पौधे हैं जिन्हें मिट्टी के बिना केवल पानी में भी आसानी से उगाया जा सकता है। ये पौधे न केवल घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि वातावरण को भी स्वच्छ और ताजगी से भरपूर बनाए रखते हैं। किसान सलाहकार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कुछ पौधों को पानी, कंकड़ अथवा जल-आधारित खेती पद्धति की सहायता से घर के अंदर ही विकसित किया जा सकता है। इनके लिए केवल समय-समय पर पानी बदलने और सामान्य देखभाल की आवश्यकता होती है। इनमे मनी प्लांट ऐसा पौधा है जो पानी में भी आसानी से विकसित हो जाता है। इसकी एक बेल को कांच की बोतल या पात्र में रखकर उगाया जा सकता है। नियमित रूप से पानी बदलने पर यह लंबे समय तक हरा-भरा बना रहता है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.