भागलपुर, अप्रैल 25 -- लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को छापेमारी कर कई उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभागीय टीम ने विभिन्न घरों की जांच के दौरान स्मार्ट मीटर को बायपास कर अवैध रूप से बिजली उपयोग करने का मामला पकड़ा। जांच में अलग-अलग स्थानों पर कम से लेकर अधिक लोड तक की अनियमितता सामने आई। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से बिजली कंपनी को हजारों रुपये के राजस्व नुकसान का आकलन किया गया है। सभी मामलों में बकाया राशि और जुर्माना जोड़कर संबंधित उपभोक्ताओं पर कुल हजारों रुपये की देनदारी निर्धारित की गई है। मौके पर जब्त सामान की सूची भी तैयार की गई है। विभाग ने सभी आरोपितों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.