भागलपुर, अप्रैल 30 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय। जिले में बाल श्रम उन्मूलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रम संसाधन एवं प्रवासी एवं श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा गुरुवार को श्रम कार्यालय के पास से विभिन्न प्रखंड में जागरूकता के लिए जागरूकता रथ रवाना किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को बाल श्रम के दुष्परिणामों और इससे जुड़े कानूनों के प्रति जागरूक करना है, ताकि बच्चों को मजदूरी से दूर रखकर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। जागरूकता रथ को श्रम अधीक्षक संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर लखीसराय व सदर क्षेत्र के श्रम परिवर्तन पदाधिकारी रंजीत कुमार तथा हलसी के रामजीवन कुमार सहित भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश चंद्रवंशी के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़े...