भागलपुर, मई 6 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: शहर में इन दिनों लगातार लग रहे जाम ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को भी शहर में तीन बार रुक-रुक कर भीषण जाम की स्थिति बनी रही, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। बाइक चालकों की हालत और भी खराब रही, जिन्हें घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। सबसे ज्यादा समस्या भारतीय स्टेट बैंक के सामने मुख्य सड़क पर देखने को मिल रही है। यहां सड़क पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं सूर्य नारायण घाट के आसपास टोटो (ई-रिक्शा) की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे अन्य वाहनों के आवागमन में भारी बाधा उत्पन्न होती है। यह भी पढ़ें- बाजारों में जाम की समस्या से लोग परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि टोटो चालकों द्वारा यात्रियों को बैठाने के लिए सड़क पर ही रुक जाने से जाम की स्...