लखीसराय: बारिश के बीच डीएम ने किया बड़े नाले का निरीक्षण, जल निकासी को लेकर दिए निर्देश
भागलपुर, मई 29 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच जलजमाव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार शुक्रवार को स्वयं शहर के सदर अस्पताल से बाजार समिति एवं आसपास के क्षेत्रों में पहुंचे और बड़े नाले में पानी के बहाव का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नाले की स्थिति, पानी के प्रवाह तथा विभिन्न स्थानों पर उत्पन्न अवरोधों का गंभीरता से अवलोकन किया। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ नगर परिषद के पदाधिकारी प्रभात रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम ने मौके पर ही नगर परिषद पदाधिकारी को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए और जल निकासी व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से राहत दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.