लखीसराय: बाईपास पुल पर फिर ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा बैरियर
भागलपुर, मई 31 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट शहर के बाईपास पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए लगाया गया हाइट गेज रविवार की अहले सुबह एक ट्रैक्टर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए पुल पर आवागमन प्रभावित रहा। लगातार दूसरी बार हाइट गेज के क्षतिग्रस्त होने से इसकी मजबूती और निर्माण गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार बाईपास पुल के ऊपरी स्पैन में दरार (क्रैक) आने के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुल पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी थी। इस रोक को प्रभावी बनाने के लिए पुल के दोनों छोर पर हाइट गेज स्थापित किया गया था, ताकि निर्धारित ऊंचाई से बड़े वाहन पुल पर प्रवेश नहीं कर सकें। इसके बावजूद कई वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए पुल पार करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रत्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.