भागलपुर, जून 5 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: शहर के बाईपास स्थित पुल के समीप लगाए गए हाइट गेज को उपद्रवी तत्वों द्वारा लगातार क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला गंभीर होता जा रहा है। पथ निर्माण विभाग और जिला प्रशासन द्वारा पिछले एक सप्ताह में तीन बार हाइट गेज लगाया गया, लेकिन हर बार इसे तोड़ दिया गया। शुक्रवार को भी एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई, जब गंगा स्नान कर लौट रहे यात्रियों से भरी एक बस सीधे हाइट गेज से जा टकराई। घटना पचना रोड मोड़ के समीप पुल के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बस चालक ने हाइट गेज की ऊंचाई का अनुमान नहीं लगाया और बस सीधे उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी और कोई ...