भागलपुर, जून 14 -- बड़हिया, लखीसराय से मनीष कुमार सिन्हा की रिपोर्ट नगर क्षेत्र स्थित एनएच 80 पर चुहरचक के समीप शनिवार की देर शाम हुए सड़क दुर्घटना में एक स्थानीय व्यक्ति सहित दो लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार तेज गति से आ रही एक बाइक ने सड़क किनारे मौजूद चुहरचक निवासी संजय सिंह उर्फ डाकबम को टक्कर मार दी। घटना में संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक सवार युवक भी दुर्घटना में जख्मी हो गया। बताया गया कि बाइक सवार युवक गंगासराय का रहने वाला है। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को उपचार के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। यह भी पढ़ें- सहरसा: ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवक जख्मी घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या म...