भागलपुर, अप्रैल 17 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: जिले में बजरंग दल द्वारा राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत शनिवार 18 अप्रैल को एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह विरोध- प्रदर्शन पथला घाट स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शाम 5:00 बजे से शुरू होगा। आयोजन का उद्देश्य कथित विकृत एवं राष्ट्रविरोधी मानसिकता के खिलाफ आवाज उठाना और समाज में राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता बढ़ाना बताया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद - बजरंग दल, जिला लखीसराय के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने समस्त राष्ट्रभक्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाएं और राष्ट्रहित में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- विवादित मुद्दों को लेकर बजरंग दल का प्रदर्शन, शंकर कॉलेज चौराहे पर पुतला...