सुपौल, अगस्त 26 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चानन थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में मंगलवार को बच्चों के विवाद में पति-पत्नी व बेटी के साथ गंभीर रूप से मारपीट कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान मानपुर गांव निवासी समुद्र बिंद के 55 वर्षीय पुत्र अजब लाल बिंद उनकी 53 वर्षीय पत्नी कमली देवी एवं 18 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने व पुलिस के निर्देश पर सदर अस्पताल पहुंचकर इलाज करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.