भागलपुर, मार्च 10 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत 2 उच्च विद्यालय कैन्दी सिंहपुर की दीवारें इन दिनों आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। यहां की स्कूली बच्चियों ने अपनी कला प्रतिभा का परिचय देते हुए स्कूल की दीवारों पर शानदार पेंटिंग बनाकर लखीसराय की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया है। दूर से ही देखने पर दीवारों पर बनी रंगीन चित्रकारी स्कूल की भव्यता और सांस्कृतिक झलक को दर्शाती है। विद्यालय के कला शिक्षक रणवीर कुमार के नेतृत्व में छात्राओं ने मिलकर करीब एक महीने की मेहनत से स्कूल की दीवारों को कलाकृति में बदल दिया। पेंटिंग के माध्यम से जिले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को चित्रित किया गया है। खासतौर पर लखीसराय की प्रसिद्ध लाली पहाड़ी और वहां से प्राप्त ऐतिहासिक धरोहरों को चित्रों के जरिए उकेरा गया है, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.