लखीसराय: फोरलेन निर्माण से उजड़ने के डर में जोगिया के ग्रामीण, डीएम से गुहार
भागलपुर, जून 3 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट एनएच-33 मोकामा-मुंगेर फोरलेन परियोजना के तहत संभावित भूमि अधिग्रहण और मकानों के टूटने की आशंका से चिंतित ग्राम जोगिया वार्ड संख्या-02, पंचायत दामोदरपुर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर अपने घरों को बचाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगभग 100 परिवार निवास करते हैं, जिनमें अधिकांश दलित एवं महादलित समुदाय से जुड़े हैं। सभी परिवार अपनी निजी खतियानी जमीन पर पिछले तीन पीढ़ियों से मकान बनाकर रह रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फोरलेन निर्माण के लिए की जा रही नापी के दौरान उनके मकानों को परियोजना की जद में लाया जा रहा है, जिससे पूरे गांव के उजड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: फोरलेन निर्माण से उजड़ने के डर में जोगिया के ग्रामीण, डीएम से गुहार उनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.