भागलपुर, जनवरी 29 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय काली स्थान आदर्श लक्ष्मीपुर में गुरुवार को विद्यार्थियों के लिए उत्साह और उमंग से भरा दिन रहा। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय परिसर में वार्षिक उत्सव के तहत स्पोर्ट्स मीट सह बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों की प्रतिभा और ऊर्जा देखने लायक थी। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव अनीता देवी, जीविका सदस्य साधना देवी, अलका देवी, निभा देवी, रविशंकर प्रसाद एवं रीता यादव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। यह आयोजन प्रधान शिक्षक श्रवण कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधान शिक्षक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.