लखीसराय, मार्च 21 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष बिहार दिवस का शुभारंभ प्रभात फेरी के साथ किया जाएगा, जिसके बाद तीन दिवसीय सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन नगर भवन में किया जाएगा। "उन्नत बिहार-उज्ज्वल बिहार" थीम पर आधारित यह आयोजन 22, 23 और 24 मार्च तक चलेगा। 22 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक समूह लोक गायन, रंगोली, पेंटिंग और मूर्तिकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं शाम 6:30 बजे से रात 8:30 बजे तक पटना की सुरांगन टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी। 23 मार्च को भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक समूह लोक नृत्य, कविता लेखन, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। शाम 6:30 बजे से रात 8:30 बजे तक नीलोत्पल मृणाल ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.