भागलपुर, जुलाई 12 -- लखीसराय से मनीष पर्यावरण संरक्षण को लेकर जहां सरकार सजग है, वहीं कुंदर पंचायत स्थित गोपालपुर नहर टोला निवासी प्रगतिशील किसान चन्द्रशेखर मंडल जैविक खेती के साथ ही छायादार व फलदार वृक्ष लगाकर समाज को जागृत कर रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा इन्हें कई बार सम्मानित भी किया गया। दो दिन पहले हलसी कृषि विज्ञान केन्द्र में एक बार फिर से सम्मान पाने का मौका मिला। पिछले एक दशक से रसायन मुक्त जैविक खेती कर कम लागत में उच्च पैदावार का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने अपनी करीब तीन बीधा पुस्तैनी जमीन पर पूरी तरह से रसायन मुक्त खेती का मॉडल तैयार किया है। वह स्वंय वर्मीकम्पोस्ट केंचुआ खाद और जीवामृत जैसे प्राकृतिक टॉनिक तैयार करते हैं। कृषि के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें जिला स्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्...