भागलपुर, फरवरी 1 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। इंटर के विज्ञान,कला और वाणिज्य संकायों की परीक्षा सोमवार से शुरु होने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। नगर परिषद और पंचायतों में छात्राओं की परीक्षा दोनों पालियों के लिए सात परीक्षा केंद्र हैं। इन सातों परीक्षा केन्द्रों पर कुल 3806 छात्रा परीक्षार्थी भाग लेंगी।सबसे अधिक जनता कालेज पर इन परीक्षार्थियों की संख्या तीनों संकायों में 720 है।इसमें 123विज्ञान, वाणिज्य दो और कला में 595है। अलीनगर प्लस टू हाई स्कूल में 673,परियोजना गर्ल्स हाई स्कूल में 503,प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल में 479, रामपुर मध्य विद्यालय में 348,श्री गोविन्द प्लस टू हाई स्कूल में 348,और उत्क्रमित उच्च विद्यालय मानूचक में 337छात्रा परीक्षार्थी भाग लेंगी। केन्द्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों,आदि की प्रतिनियुक्ति कर ...