लखीसराय: पूर्वी सलेमपुर में रोकी गई नाबालिग की शादी
भागलपुर, अप्रैल 30 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय। जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत पूर्वी सलेमपुर गांव में एक नाबालिग बच्ची की शादी को प्रशासन और सामाजिक संस्था की तत्परता से समय रहते रोक दिया गया। यह कार्रवाई एक फोन कॉल के जरिए मिली सूचना के बाद संभव हो सकी, जिसने एक बच्ची को कम उम्र में दुल्हन बनने से बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार, डीसी विकासार्थ ट्रस्ट के संजय कुमार को बुधवार शाम करीब 4:18 बजे मोबाइल नंबर 7461828039 से सूचना मिली कि पूर्वी सलेमपुर में एक नाबालिग लड़की की शादी होने वाली है और बारात आने वाली है। सूचना मिलते ही संजय कुमार ने बिना देर किए संस्था की सचिव सुनीता सिंह को अवगत कराया और तत्काल कार्रवाई शुरू की। यह भी पढ़ें- बाल विवाह पर रोकथाम को चलाया अभियान इसके बाद आईसीडीएस पदाधिकारी वंदना पाण्डेय के निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.