भागलपुर, दिसम्बर 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। किऊल-जसीडीह और किऊल-पटना रेलखंड पर शुक्रवार को ट्रेनों की भारी लेटलतीफी देखने को मिली, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभिन्न ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के कारण किऊल जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ लगी रही और लोग अनिश्चितता में इंतजार करते नजर आए। किउल से जसीडीह की ओर जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस सबसे अधिक प्रभावित रही, जो शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से करीब 5 घंटे 30 मिनट विलंब से चली। वहीं चरणपाली एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हुई। इसके अलावा धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब आधा घंटा, जसीडीह-किउल पैसेंजर ट्रेन लगभग 2 घंटे, जबकि टाटा-बक्सर एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से परिचालित हुई। ट्रेनों के लगातार विलंब से चलने के कारण यात्रियों में काफी नाराजगी देखी गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.