भागलपुर, जनवरी 23 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सरस्वती पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसपी अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में पूजा के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को विस्तार से ब्रीफ किया गया। इस दौरान एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि वे ड्यूटी के दौरान पूरी तरह अनुशासित, सतर्क और जिम्मेदार रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। ब्रीफिंग के दौरान एसपी ने स्पष्ट कहा कि सरस्वती पूजा ज्ञान, शांति और सद्भाव का पर्व है। ऐसे में पुलिस की भूमिका और भी अहम हो जाती है। उन्होंने निर्देश दिया कि पूजा पंडालों, संवेदनशील स्थानों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाए। आसामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.