भागलपुर, जून 17 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट मद्य-निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर मंगलवार की रात जिले भर में विशेष रोको-टोको अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न चौक-चौराहों, प्रमुख सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आवासीय होटलों, लॉज, साइबर कैफे, इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तथा कोचिंग संस्थानों की भी जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने होटल एवं लॉज संचालकों से ठहरे हुए लोगों का विवरण सत्यापित किया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- लखीसराय: सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद, ...