लखीसराय: पुलिस का रात्रि गश्ती अभियान तेज, संदिग्ध वाहनों और लोगों की हुई सघन जांच
भागलपुर, मई 13 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार की रात विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), लखीसराय के नेतृत्व में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान में कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे, जिन्होंने रातभर विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस अधिकारियों ने गश्ती दल, ओ.डी. ड्यूटी तथा डायल-112 पर तैनात पुलिस बलों की कार्यप्रणाली की जांच की। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए हर गतिविधि पर नजर रखने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- एसपी के निर्देश पर जिलेभर में चला रोको-टोको अभियान जांच के दौरान कई स्थानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.