भागलपुर, जनवरी 25 -- कजरा। न्यायालय के आदेश पर पीरी बाजार पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी स्व. रामोतार महतो के पुत्र विकास महतो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसकी तामील करते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी पर पूर्व में दर्ज मामले में बार-बार न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण माननीय न्यायालय ने उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी विकास महतो को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.