लखीसराय: पहली बार होगा जिला स्तरीय स्नातक मतदाता संवाद, 19 को जुटेंगे हजारों स्नातक
भागलपुर, जुलाई 10 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार लखीसराय में जिला स्तरीय स्नातक मतदाता संवाद का आयोजन होने जा रहा है। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा लखीसराय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के उद्देश्य से 19 जुलाई, रविवार को केआरके मैदान स्थित टाउन हॉल में यह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी सफलता को लेकर पुरानी बाजार स्थित होटल अन्नपूर्णा में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एमएलसी उम्मीदवार रजनीश रंजन ने बताया कि जिले के छह प्रखंडों और एक अनुमंडल कार्यालय में पंजीकृत कुल 3,758 स्नातक मतदाताओं को संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.