लखीसराय, मार्च 21 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में आगामी पर्व को लेकर नगर परिषद पूरी तरह सक्रिय हो गई है। शहर के विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई के साथ-साथ ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव तेजी से कराया जा रहा है, ताकि आम लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। खास तौर पर मंदिरों और मस्जिदों के आसपास विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। शनिवार को शहर के प्रभात चौक के पास वार्ड पार्षद उमेश कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभात चौक और उसके आसपास स्थित मंदिरों एवं मस्जिदों के पास सफाई कराई गई तथा ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल साफ-सफाई बनी रहती है, बल्कि बीमारियों के फैलने का खतरा भी कम होता है। सफाई प्रभारी ज...