अररिया, फरवरी 3 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से पटना, किऊल होते हुए झाझा तक रेल यातायात को और सुदृढ़ बनाने के लिए तीसरी और चौथी रेल लाइन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लगभग 17 हजार करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित यह परियोजना करीब 400 किलोमीटर लंबी होगी। रेलवे बोर्ड द्वारा इसे चरणबद्ध तरीके से स्वीकृति दी जा रही है और अगले कुछ महीनों में निर्माण प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। परियोजना को तेजी और सुगमता से पूरा करने के लिए इसे कई छोटे रेलखंडों में विभाजित किया गया है। इसमें पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन- दानापुर, दानापुर-फतुहा, फतुहा-बख्तियारपुर, बख्तियारपुर-पुनारख, पुनारख-किऊल और किऊल-झाझा रेलखंड शामिल हैं। प्रथम चरण में रेलवे बोर्ड ने बख्तियारपुर-फतुहा (24 किमी) खंड के लिए लगभग 931 करोड़ रुपये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.