भागलपुर, जून 1 -- चानन से प्रकाश मंडल की रिपोर्ट: भलुई पंचायत के बसुआचक गांव की तस्वीर पंचायती राज में भी नहीं बदल सका। करीब डेढ़ हजार की आबादी वाले गांव के लोगों को अब भी है अच्छे दिन का इंतजार। वार्ड नं. 06 एवं 07 में बसे अधिकांश लोगों को भीषण गर्मी में पानी के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। वार्ड नं.07 में बसे महादलित परिवार के घरों तक अब भी पानी नहीं पहुंच रहा है, जबकि हर घर नल जल योजना में करीब 20 लाख से ज्यादा राशि खर्च किया गया है। इतनी बड़ी राशि खर्च के बाद भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए कुंआ या फिर निजी चापाकल के सहारे रहना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बोधगया के मस्तपुरा रविदास टोला में पेयजल संकट गहराया इन तमाम परेशानियों के बीच बड़ा सवाल यह है कि सूखे हलक की प्यास कैसे बुझाई जाए? सरकार लोगों तक पेयजल आपूर्ति के लिए नल-जल योजना लगाई...