भागलपुर, जुलाई 17 -- कजरा से मनीष की रिपोर्ट पीरी बाजार थाना क्षेत्र के अभयपुर घोसैठ ठाकुरबाड़ी निवासी रंजीत कुमार सिंह उर्फ बिट्टू के पुत्र प्रत्यूष कुमार ने नीट 2026 परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 15791वीं रैंक हासिल कर अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रत्यूष शुरू से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में रहे हैं। उन्होंने डीएवी जमालपुर से मैट्रिक परीक्षा में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। यह भी पढ़ें- NEET UG 2026 Marks vs Rank : नीट यूजी 2026 में कितने मार्क्स पर क्या रही रैंक इसके बाद नाथ पब्लिक स्कूल, लखीसराय से इंटरमीडिएट की परीक्...