लखीसराय: नीट परीक्षा को लेकर पुलिस का विशेष जांच अभियान, होटल, साइबर कैफे व कोचिंग संस्थानों की हुई सघन जांच
भागलपुर, जून 21 -- लखीसराय से मनीष कुमार सिन्हा की रिपोर्ट आगामी नीट (यूजी) परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विगत रात्रि विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित आवासीय होटलों, लॉज, साइबर कैफे, इलेक्ट्रॉनिक दुकानों एवं कोचिंग संस्थानों की सघन जांच की गई। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की टीम ने संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद लोगों से आवश्यक पूछताछ की। जांच के दौरान होटल एवं लॉज में ठहरे लोगों का सत्यापन किया गया, वहीं साइबर कैफे और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर एवं अन्य उपकरणों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.