भागलपुर, मई 8 -- कजरा से वैदेही शरण की रिपोर्ट पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद मेदनी चौकी समेत आसपास के क्षेत्रों में समर्थकों ने खुशी जताई। जदयू प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य डाक्टर सुनील कुमार सिन्हा ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ निशांत कुमार का स्वागत किया। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं और एक-दूसरे को बधाई दी गई। डॉ. सिन्हा ने कहा कि वे लंबे समय से निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की मांग कर रहे थे। उनके मंत्री बनने से युवाओं में नया उत्साह आएगा और संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में शामिल होने पर निशांत कुमार को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- नीतीश ने निशांत को दिया सफल राजनेता बनने का मंत्र, क्या बोले पापा- बेटे ने सब बताया मौके पर जदयू नेता प्रवीण कुमार पंकज, अधिवक्ता...