भागलपुर, मार्च 10 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को प्रातः गश्ती के दौरान पुलिस निरीक्षक विजय कुमार ने विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की जांच की। इस दौरान उन्होंने गश्ती, ओ.डी. तथा डायल-112 सेवा में तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस निरीक्षक ने संबंधित थाना क्षेत्रों में तैनात जवानों से बातचीत कर उनकी ड्यूटी की स्थिति की जानकारी ली और सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने गश्ती दलों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान डायल-112 सेवा की तत्परता की भी जांच की गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.