भागलपुर, फरवरी 12 -- कजरा। कजरा थाना क्षेत्र के उरैन गांव निवासी संजय शर्मा ने अपने बड़े पुत्र प्रहलाद शर्मा के खिलाफ थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रहलाद शर्मा शराब के नशे में आए दिन घर में गाली-गलौज करता है और मारपीट पर उतारू हो जाता है। इतना ही नहीं, वह नशे की हालत में घर के सामान को भी इधर-उधर फेंककर नुकसान पहुंचाता है। संजय शर्मा ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.