लखीसराय: नशा मुक्ति सप्ताह के तहत हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत
भागलपुर, जून 20 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर जिले में 17 जून से 29 जून तक नशा मुक्ति सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार तथा सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर बोर्ड पर हस्ताक्षर कर किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में अधिकारियों, कर्मियों एवं आम लोगों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और विशेष रूप से युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.