भागलपुर, अगस्त 1 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट जिले में रविवार को आयोजित होने वाले नशा मुक्ति युवा दिवस को लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यव्यापी नशा मुक्ति युवा कोर संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे। अभियान के तहत जिले में एक लाख से अधिक लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, युवा क्लबों, योग संस्थाओं, औद्योगिक संगठनों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय भाग...