भागलपुर, अप्रैल 29 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रंजीत कुमार ने नव पदस्थापित जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलाधिकारी को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की उम्मीद जताई। मुलाकात के दौरान रंजीत कुमार ने जिले के निजी स्कूलों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विस्तार से जिलाधिकारी के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन कई व्यावहारिक समस्याओं के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: नए जिलाधिकारी को किया सम्मानित, निजी स्कूलों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.