भागलपुर, मार्च 11 -- कजरा, एक संवाददाता। जिले के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा आज 12 मार्च से शुरू होगी। यह परीक्षा 19 मार्च तक संचालित की जाएगी। मध्य विद्यालय धनौरी के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठवीं तक के सभी छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होंगे। कक्षा एक और दो के छात्रों की परीक्षा मौखिक रूप से ली जाएगी, जबकि कक्षा तीन से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रधानाध्यापक श्री शर्मा ने आगे कहा कि इस बार परीक्षा नई व्यवस्था के तहत आयोजित की जा रही है। इसके तहत प्रश्नपत्र ई-शिक्...