भागलपुर, मार्च 11 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पवित्र रमजान माह में जहां एक ओर मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत में जुटे हैं, वहीं सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शाहिद वसीम अपने धार्मिक कर्तव्य के साथ मानवीय सेवा का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। मुंगेर जिला के स्थाई निवासी डॉ. वसीम रोजा रखते हुए भी ड्यूटी रोस्टर के अनुसार नियमित रूप से अस्पताल में मरीज का इलाज कर रहे हैं। रमजान के दौरान पूरे दिन भूखे-प्यासे रहने के बावजूद वे पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ मरीज की जांच व इलाज में लगे रहते हैं। उनका मानना है कि अल्लाह की इबादत के साथ जरूरतमंद की सेवा करना एक बड़ा नेक काम है। इसलिए वे अपने कर्तव्य से कभी पीछे नहीं हटते। डॉ. वसीम ने धार्मिक सौहार्द का भी मिसाल भी पेश किया। होली पर्व के दिन उन्होंने हिंदू चिकित्सक...