भागलपुर, मई 18 -- चानन से प्रकाश मंडल की रिपोर्ट पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायतों में पानी की समस्या को देखते हुए पांच साल पहले सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल योजना बनाया, ताकी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आसानी से शुद्ध पानी मिल सके। लेकिन मलिया पंचायत के अधिकांश वार्डों में सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट की हवा निकल रही है। महादलित टोला की स्थिति और भी बदतर है। पंचायत के धर्मपुर वार्ड नं. 01 एवं 02 में टंकी लगा हुआ है, लेकिन घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। वर्तमान में यहां के लोगों को पानी के लिए निजी चापाकल के सहारे रहना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- अहिरो में डेढ़ वर्ष से अधूरा पड़ा है नल-जल योजना, गांव में पानी को त्राहिमाम भीषण गर्मी में चापाकल भी पानी देने में हांफ रहा है। पानी की किल्लत होने से पशुपालक को भी पशुओं के लिए मन माफिक...