लखीसराय: धनबाद-पटना ट्रेन की स्लीपर बोगी में अफरातफरी
भागलपुर, मई 6 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: धनबाद से पटना जाने वाली ट्रेन की स्लीपर बोगियों की स्थिति इन दिनों बेहद खराब हो गई है। यात्रियों का आरोप है कि रिजर्वेशन कराने के बावजूद उन्हें अपनी सीट तक नहीं मिल पा रही है। ट्रेन की बोगियां यात्रियों से खचाखच भरी हुई हैं और सामान्य से कहीं अधिक भीड़ देखी जा रही है। जबकि इतनी गर्मी में लोग ट्रेन में रिजर्वेशन करा कर यात्रा करते हैं ताकि परेशानी बचे रहें लेकिन खचाखच भीड़ में गर्मी से भी लोग परेशान रहते हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक कर रखा है, उन्हें भी ट्रेन में चढ़ने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। बुधवार को भी यही स्थिति देखने को मिली, जब कई यात्रियों को अपने परिवार और छोटे बच्चों के साथ ट्रेन में चढ़ने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्लेटफॉर्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.