भागलपुर, मार्च 8 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र से गुजर रहे एनएच 80 पर रविवार को स्केटिंग करते हुए आगे बढ़ रहे दो युवाओं को देखकर लोगों में उत्सुकता और उत्साह का माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जगह-जगह रुककर उनका स्वागत किया और उनकी अनोखी यात्रा के बारे में जानकारी ली। इस दौरान दोनों युवाओं ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वे वैशाली जिला के बिदुपुर निवासी हैं। इनमें बिट्टू स्केटर, हरिश्चंद्र सिंह के पुत्र तथा गणेश स्केटर, भोला चौधरी के पुत्र हैं। दोनों युवक जगत कल्याण और भारत भ्रमण के उद्देश्य से बीते दो मार्च से स्केटिंग करते हुए अपनी यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा फिलहाल बैद्यनाथ धाम की ओर अग्रसर है। जहां वे अगले दो से ढाई दिनों में पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद उनकी यात्रा काशी, केदारनाथ सहि...