भागलपुर, अप्रैल 29 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट सामाजिक सुरक्षा कोषांग कार्यालय में बुधवार को दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ई-ट्राइसाइकिल की बैटरी की जांच एवं मरम्मत का कार्य कराया गया। इस पहल से दर्जनों दिव्यांग लाभान्वित हुए और उनकी गाड़ियों की तकनीकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर के दौरान ई-ट्राइसाइकिल चला रहे दिव्यांगजनों ने अपनी-अपनी गाड़ियों की बैटरी की जांच कराई। विशेषज्ञों द्वारा बैटरी की स्थिति का परीक्षण किया गया और जहां आवश्यक पाया गया, वहां तुरंत मरम्मत का कार्य भी किया गया। इससे दिव्यांगों को अपनी आजीविका चलाने में आने वाली परेशानियों से राहत मिली। इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग की प्राधिकारी कुमारी प्राची ने बताया कि जिले में जितने भी दिव्यांगों को बैटरी चालित साइकिल या ई-...